Tuesday, November 18, 2008

कोरियाई भाषा

मैं २००७ वर्ष से जे.एन.यू में स्थित जैपनिज और कोरियाई भाषा केन्द्र का छात्र हूँ! मैं कोरियाई भाषा का छात्र हूँ! मैं अभी कोरियाए भाषा के द्वितीय वर्ष में हूँ! कोरियाई भाषा एशिया महाद्विप की सबसे नई भाषा मानी जाती है और यह जे.एन.यू में भी पढाई जाने वाली सबसे नई भाषा है! भाषा विधालय के सारे भाषा में पी.एच.डी तक पढाई होती है लेकिन सिर्फ कोरियाई भाषा हीं एक एसी भाषा है जो सिर्फ एम.ए हीं तक है! कोरियाई भाषा की खोज १४४३ में किंग सेजोन ने किया था, इसके पहले वहाँ के लोग चाईनीज भाषा बोला करते थे! इसीका प्रभाव है कि आज भी कोरियाई भाषा में चाईनीज का प्रयोग होता है! भारत में सिर्फ जे.एन.यू हीं एक एसी विश्वविधालय हैं जहाँ कोरियाई भाषा में स्नातक होता है! कोरियाई भाषा सिर्फ दो देशों में हीं बोली जाती है, दक्षिण कोरिया और ऊतर कोरिया! कोरियाई का भाषा का व्याकरण का जो रुल है वो पुरी तरह हिन्दी से मिलता जुलता है, जिसके कारण भारत्वासियों को कोरियाई भाषा सिखने में कुछ आसान लगता है! कोरियाई भाषा में शुभप्रभात को ‘अन्यौंहासिम्निका’ कहते हैं!

No comments: