Tuesday, November 18, 2008

निवास शहर

मैं बिहार राज्य के गया शहर का रहने वाला हूं! गया बिहार राज्य के ऊत्तर दिशा में स्थित है! गया पूरे भारत देश में हीं नहीं सारी दुनिया में दो स्थानो के लिए बहुत मशहुर है! वह दो स्थान बोधगया और विष्णुपद मन्दिर के लिए बहुत मशहुर है! बोधगया जहां भगवान बुद्धा ने ज्ञान प्राप्त की थी और विष्णुपद मंदिर वह स्थान जहां भगवान विष्णु के चरन उपस्थित है, जिसे लोग पूजा करने के लिए देश के कोने-कोने से आते हैं! गया में एक और मशहूर स्थान है जो भारतवासियों के लिए बहुत माएने रखता है! वह स्थान एक नदी है, उसका नाम फल्गु नदी है! ऐसा माना जाता है कि भगवान राम ने अपने पिता जी भगवान दशरथ को पिंड दान किया था! इस कारन से यहां हर साल दह्शरे के तुरंत पहले पित्रपक्ष मेला होता है, जिसमे देश के हर कोने से लोग अपने पूर्वजों को पिंड दान करने के लिए आते हैं! वैसे यह भी मश्हूर है कि इस नदी में कभी पानी नहीं होता है और यह सच भी है! इस नदी मेम केवल बरसात के हीं मौसम में हीं पानी होता है! गया में कुछ प्रमुख कालेज हैं जो बोधगया में स्थित मगध विश्वविधालय से संबधित हैं! जिनमे गया कालेज प्रमुख है! गया एक पठारी शहर होने के कारण यहां पर गरमीयों में पानी की दिक्क्त होती है! गया बिहार की राजधानी पटना से कुछ हीं किलोमीटर पर स्थित है! इस शहर का नाम ‘गया’ इसलिए रखा गया क्योंकि भगवान विष्णु ने यहीं के धरती पर रक्षश गयाशुर का वध किया था! गया तभी से भारत के प्रमुख तीर्थस्थानो मे आता है! भरत मे यह कहावत है कि सारा तीर्थस्थान घूम लिए लेकिन गया नहीं गए तो सारा पुण्य अधूरा है!

No comments: